ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

आज गया में बिहार 'सरकार' के CM नीतीश की समाधान यात्रा, सजधज कर तैयार दो गांव

21-Jan-2023 09:09 AM

By First Bihar

GAYA: मोक्ष और ज्ञान की भूमि गया में आज सुबह के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंच रहे हैं। वहीं, सीएम के आगमन को लेकर गया सजधज कर पूरी तरह से तैयार है। नीतीश कुमार के आगमन को लेकर विशेष रूप से बांके बाजार के बेला और बोधगया प्रखंड के इलारा गांव को सजाया गया है।


मालूम हो कि, बिहार का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। सीएम नीतीश कुमार की 14 वीं यात्रा है। श्याम अपने इस यात्रा में उन जिलों का दौरा कर रहे हैं जहां इससे पहले की यात्रा में वह शामिल नहीं हो पाए हैं। नीतीश कुमार अपने इसी यात्रा में विशेष रूप से जीविका दीदी से  मिलकर ग्रामीण इलाकों में चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। इसके साथ ही सीएम कुछ नई चीजों का उद्घाटन और शिलान्यास भी कर रहे हैं।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना से हेलीकॉप्टर के जरिए सीधा गया जिले के बांके बाजार और बेला गांव में सुबह 11:00 बजे पहुंचेंगे। सीएम यहां बंजर भूमि में लगी लेमनग्रास फसल को देखने जाएंगे। उसके बाद हेलीकॉप्टर से गया एयरपोर्ट बार सीएम 12:30 बजे उतरेंगे। इसके बाद सीएम सड़क मार्ग से महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र बोधगया के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां 12:45 बजे से सीएम का जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम रखा गया है।


सीएम नीतीश कुमार दोपहर 1:30 बजे महाबोधी संस्कृतिक केंद्र बोधगया से निरीक्षण भवन बोधगया के लिए सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:20 बजे निरीक्षण भवन बोधगया से ग्राम पंचायत बिलाड़ा के लिए सीएम प्रस्थान करेंगे जहां से हम नीरा उत्पादक समूह द्वारा नीरा उत्पादन चक्र का जीवंत प्रदर्शनी और पंचायत सरकार भवन इलारा का उद्घटान करेंगे।


 इसके बाद वो 3.30 बजे महाबोधि सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे। यहां 3.45 बजे तक विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 4.30 बजे महाबोधि सांस्कृतिक कार्यक्रम केंद्र से गया हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे।  इसके बाद शाम 4.45गया हवाई अड्डे से पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।


आपको बताते चलें कि गया जिले के बांके बाजार नक्सल प्रभावित क्षेत्र है नक्सल प्रभावित क्षेत्र और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है प्रखंड के बेला गांव और आसपास को हाई सिक्योरिटी जोन में रखा गया है। इस कार्यक्रम को लेकर मगध रेंज के आईजी छत्रनिल सिंह एवं गया के एसपी आशीष भारती खुद नजर बनाए हुए हैं।