ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

आज गया और पूर्णिया में गरजेंगे पीएम मोदी, बिहार में प्रधानमंत्री की 13 दिन में तीसरी चुनावी जनसभा

16-Apr-2024 06:51 AM

By First Bihar

PATNA: लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आगामी 19 अप्रैल को होगी। ऐसे में बीजेपी ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। खुद प्रधानमंत्री मोदी तूफानी दौरा कर रहे हैं। 13 दिन के भीतर आज तीसरी बार पीएम मोदी का बिहार दौरा हो रहा है। प्रधानमंत्री आज गया और पूर्णिया में विरोधियों के खिलाफ हुंकार भरेंगे। गया में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी और पूर्णिया में संतोष कुशवाहा के लिए वोट की अपील करेंगे।


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को प्रधानमंत्री सबसे पहले गया पहुंचेंगे। गया के गांधी मैदान में सुबह 9 बजे पीएम मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। गया की सीट से हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी एनडीए के साझा उम्मीदवार हैं। प्रधान मंत्री जीतन राम मांझी के पक्ष में मतदाताओं से वोट की अपील करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।


गया में मांझी के समर्थन में रैली करने के बाद प्रधानमंत्री पूर्णिया के लिए रवाना हो जाएंगे। करीब 12:45 बजे पीएम मोदी पूर्णिया के रंगभूमि मैदान पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री करीब 10 साल बाद पूर्णिया पहुंच रहे हैं। पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में वे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और जेडीयू के संतोष कुशवाहा के लिए जनता से वोट की अपील करेंगे। इस दौरान पूर्णिया के अलावा कटिहार के जेडीयू उम्मीदवार भी मंच पर मौजूद रहेंगे।


पूर्णिया में पीएम मोदी की यह रैली सीमांचल और कोसी की पहली चुनावी जनसभा होगी हालांकि, इस रैली के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच पर मौजूद नहीं रहेंगे। गया और पूर्णिया में दोनों ही जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दोनों ही रैलियों में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में इस लिहाज से तैयारी भी बड़ी की गई है। दोनों ही रैलियों में बिहार बीजेपी और एनडीए के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। दोनों रैली में कांग्रेस और लालू-तेजस्वी पीएम मोदी के निशाने पर रहेंगे।