ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी

आज फिर बढ़े पेट्रोल डीज़ल के दाम, पांच दिनों से लगातार बढ़ रही कीमत

27-Mar-2022 07:11 AM

DESK : पेट्रो‍ल और डीजल की कीमतों में वृद्ध‍ि का सि‍लसिला जारी है. तेल कंपनियों की तरफ से आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल के दाम 47 से 53 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 53 से 58 पैसे तक बढ़े हैं. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में इजाफा का असर इसे माना जा रहा है. कच्‍चे तेल की कीमत 120.7 डालर प्रति बैरल पहुंच गई है.


विपक्ष का आरोप था कि पांच राज्यों के चुनाव के कारण मोदी सरकार ने तेल कंपनियों को मूल्य बढ़ाने से रोक रखा था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 112 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने के बाद रविवार को तेल कंपनियों ने डीजल के थोक खरीदारों के लिए मूल्य में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. तेल डीलरों का कहना है कि खुदरा मूल्य में धीरे-धीरे वृद्धि की जाएगी. 


बात करें बिहार की तो यहां राजधानी पटना में पेट्रोल के भाव 109 रुपये 93 पैसे पहुंच गया है. डीजल 95 रुपये 04 पैसे में मिल रहा है. बिहार में सबसे महंगा पेट्रोल किशनगंज में मिल रहा है, जहां रविवार को रेट 112.08 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया. वैशाली में 110.10 रुपये, सीतामढ़ी में 111.07 रुपये, सिवान में 111.05 रुपये प्रति लीटर, मुजफ्फरपुर में 110.54 रुपये, मुंगेर में 111.48 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया। कटिहार में 111.26 रुपये, गया में 110.62 रुपये, दरभंगा में 110.42 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है.


डीजल के भाव में रविवार को एक बार फिर 55 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. इसी के साथ राजधानी पटना में इसका रेट 95.04 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया. सूबे में सबसे महंगा डीजल किशनगंज में मिल रहा, जहां कीमत 97.03 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है. वैशाली में 95.17 रुपये, शेखपुरा में 96.07, समस्तीपुर में 94.97 रुपये, पूर्णिया में 96.26 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है. अररिया में डीजल के भाव 96.62 रुपये, भागलपुर में 95.80 रुपये, बेगूसराय में 94.64 रुपये, मुजफ्फरपुर में 95.59 रुपये प्रति लीटर है.


बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं. डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं. वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं. पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है.