ब्रेकिंग न्यूज़

कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

आज CM नीतीश के गृह जिले में तेजस्वी भरेंगे हुंकार,RJD नेताओं का दावा - जन विश्वास यात्रा में होगी लाखों लोगों की भीड़

आज CM नीतीश के गृह जिले में तेजस्वी भरेंगे हुंकार,RJD नेताओं का दावा - जन विश्वास यात्रा में होगी लाखों लोगों की भीड़

24-Feb-2024 09:51 AM

By First Bihar

NALANDA : बिहार में सत्ता से बेदखल होने के बाद तेजस्वी यादव 'जन विश्वास यात्रा' की पर हैं। ऐसे में आज उनकी यह यात्रा काफी ख़ास होने वाला है। इसकी वजह है कि आज तेजस्वी की यह यात्रा नालंदा में होने वाली है। यानी की आज तेजस्वी सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले में हुंकार भरेंगे और जनता के बीच जाकर यह बताएंगे कि 17 महीनों के कार्यकाल में उन्होंने क्या कुछ किया है। 


दरअसल, तेजस्वी यादव की आज  'जन विश्वास यात्रा'की शुरुआत गया से होने वाली है। तेजस्वी यहां एक जनसंवाद को संबोधित कर वहां से नवादा के लिए निकल जाएंगे। तेजस्वी नवादा के आईटीआई मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है।  महागठबंधन के सभी घटक दल के नेता भी यात्रा में शामिल होंगे। 


इसके बाद तेजस्वी सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा जाएंगे। यहां एकंगरसराय हाई स्कूल में वो एक जनसभा को संबोधित करेंगे। तेजस्वी अक्सर अपनी सभाओं में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए उन्हें थका हुआ सीएम बता रहे हैं। सीएम के गृह क्षेत्र में तेजस्वी के भाषण पर सबकी नजर रहेगी।


तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा का शनिवार को पांचवां दिन है। आरजेडी के तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह साढ़े 10 बजे उनकी गया के गांधी मैदान में जनसभा होगी। यहां से वे दोपहर में नवादा पहुंचेंगे और आईटीआई मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका दोपहर में साढ़े तीन बजे नालंदा जिले के एकांगरसराय स्थित हाई स्कूल मैदान में रैली का कार्यक्रम है। यहां से वह जहानाबाद पहुंचेंगे, जहां गांधी मैदान में शाम 5.30 बजे जनसभा होगी।


आपको बताते चलें कि, लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले तेजस्वी यादव बिहार की यात्रा पर निकले हैं। नीतीश के महागठबंधन से अलग होने के बाद उनका जनता के बीच यह पहला दौरा है। इस दौरान वे 17 महीने की महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जा रहे हैं। तेजस्वी का दावा है कि आरजेडी के दबाव में ही नीतीश ने इतना काम किया था। उन्हीं के चलते राज्य में पांच लाख लोगों को नौकरियां दी गईं।