ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए

Home / news / आज चुनाव आयोग जाएगी चिराग की टीम, दस्तावेज के जरिये पारस के निर्वाचन...

आज चुनाव आयोग जाएगी चिराग की टीम, दस्तावेज के जरिये पारस के निर्वाचन को फर्जी करार देने की तैयारी

18-Jun-2021 01:27 PM

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी पर कब्जे की लड़ाई आज एक कदम और आगे बढ़ने वाली है. चिराग पासवान की टीम के सदस्य आज चुनाव आयोग जाने वाले हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक के चिराग पासवान के साथ खड़े एलजेपी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक और संविधानिक विशेषज्ञ केके बाजपेई आज चुनाव आयोग जाएंगे.


एलजेपी नेताओं की टीम आज शाम तकरीबन 5 बजे चुनाव आयोग जाएगी और विरोधी खेमे की तरफ से पशुपति कुमार पारस को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले को गलत करार देने के लिए कई दस्तावेज आयोग के सामने रखेगी. चिराग पासवान के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि इसके लिए पूरी तरह से तैयारी कर ली गई है.


लोकसभा में संसदीय दल का नेता बनने के बाद चिराग के चाचा पशुपति कुमार पारस से चुनाव आयोग जाने वाले थे. लेकिन उसके पहले वह राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पटना आ गए. गुरुवार को पटना में विरोधी खेमे की तरफ से राष्ट्रीय कार्यसमिति आयोजित की गई, जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष सुरजभान सिंह ने पशुपति पारस के निर्वाचन की घोषणा की.


विरोधी खेमे की तरफ से इस ऐलान के बाद अब चिराग पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी के संविधान और राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी तमाम जानकारियों के साथ चुनाव आयोग के जाने का फैसला किया है. पार्टी के जो नेता आज चुनाव जाने वाले हैं, वह तथ्यपरक तरीके से अपनी बात आयोग के सामने रखेंगे. चिराग पासवान ने उम्मीद जताई है कि उनके पक्ष को आयोग स्वीकार करेगा और यहीं से मामला खत्म हो जाएगा. लेकिन एलजेपी अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि अगर आयोग से यह मामला नहीं सुलझा तो जरूरत पड़ने पर कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी.