ब्रेकिंग न्यूज़

Bhagalpur Shiv Corridor : बिहार का पहला शिव कॉरिडोर बनने का रास्ता साफ, इस जगह जल्द शुरू होगा काम Bihar politics news : जेल में बंद विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत: कोर्ट ने किया बरी, RJD प्रवक्ता बंटू सिंह भी निर्दोष करार दिए गए BPSC teacher recruitment : BPSC को नहीं मिल रही वेकेंसी, बिहार में आरक्षण रोस्टर में फंसी शिक्षकों की बहाली; पढ़िए क्या है पूरा अपडेट husband time sharing : पंचायत का अनोखा फैसला, पति को दो पत्नियों के बीच बंटवारा, इस दिन रहेगी छुट्टी Bihar news : पटना NEET छात्रा मौत मामले में SIT लगातार एक्टिव, ब्रह्मेश्वर मुखिया की बहू ने कहा - 26 तक है इंतजार, उसके बाद होगा... Bihar Police : मारब सिक्सर के 6 गोली..: इसी गाने पर डांस करती दिखीं बिहार की कई महिला जवान, पुलिस कैंप का वीडियो वायरल Patna NEET student case : बिना पर्चे कैसे मिली नींद की गोली, ट्रेन छोड़ स्कॉर्पियो से क्यों पटना आई छात्रा; SIT जांच में नया एंगल; जानिए नीट छात्रा मामले में क्या है नया अपडेट Patna encounter : पटना में लॉरेंस गैंग के गुर्गे का एनकाउंटर, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार; 36 से अधिक केस दर्ज Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में ठंड और कोहरे से राहत, अगले एक हफ्ते मौसम रहेगा साफ मुजफ्फरपुर: मनीष राज हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, कुख्यात कन्हाई ठाकुर समेत 6 गिरफ्तार

आज चांद निकलने के साथ शुरू हो जायेगा रमज़ान का महीना, कल से रखा जायेगा रोज़ा

आज चांद निकलने के साथ शुरू हो जायेगा रमज़ान का महीना, कल से रखा जायेगा रोज़ा

02-Apr-2022 02:39 PM

DESK : भारत में चांद दिखने के साथ ही रमज़ान का पाक महीना शुरू हो जायेगा। चांद के दिखते ही कल से रोज़ा रखना शुरू हो जायेगा। गल्फ न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब में चांद दिख गया है। जिसके बाद सऊदी अरब में आज से रमजान शुरू हो गया है। अक्सर सऊदी अरब से एक दिन बाद भारत में रोजे रखे जाते हैं।


इस्लामिक कैलेंडर में रमज़ान पाक महीना माना जाता है। इसी महीने में पाक किताब कुरान नाज़िल हुआ था। दुनिया भर के मुसलमानों के लिए रमजान सबसे महत्वपूर्ण महीनों में से होता है। यह इस साल 2 अप्रैल से शुरू हो रहा है और पूरे एक महीने में समाप्त होगा। महीने भर की अवधि के दौरान लोग रोजा रखते हैं। और इबादत करते हैं। आज से ही रमज़ान की खास नमाज़ तरावीह भी शुरू हो जाएगी।


रमजान अर्बी का लफ्ज़ है। ये महीना रोज़े के लिए खास किया गया है। रोजे को अरबी भाषा में सौम कहा जाता है। सौम का मतलब होता है रुकना, ठहरना यानी खुद पर कंट्रोल रखना। इस महीने में अपनी इन्द्रियों पर काबू कर सभी तरह की बुराइयों से दूर रहने का सबक मिलता है। इस महीने में ज़कात देना भी फर्ज है। ज़कात यानी अपने माल का 25 प्रतिशत हिस्सा गरीबों में दान करना।