ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / news / आज बिहार विधानसभा बजट सत्र का आखिरी दिन, हिंसा को लेकर भाजपा का...

आज बिहार विधानसभा बजट सत्र का आखिरी दिन, हिंसा को लेकर भाजपा का होगा हंगामा

05-Apr-2023 07:48 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। आज के दिन प्रश्नकाल में ग्रामीण कार्य विभाग ग्रामीण विकास विभाग पंचायती राज विभाग जल संसाधन विभाग लघु जल संसाधन विभाग पथ निर्माण विभाग भवन निर्माण विभाग और श्रम संसाधन विभाग से संबंधित प्रश्न सदन में लाए जाएंगे। जिसका उत्तर संबंधित विभाग के मंत्री या प्रभारी मंत्री देंगे। इसके बाद सुनने काल में विधानसभा के सदस्य तत्कालिक विषयों को उठाएंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। इसके बाद ध्यानाकर्षण में सदस्यों के प्रश्नों का सरकार विस्तृत रूप से उत्तर देगी वह दूसरे हाफ में गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा होगी।


वहीं, आज के दिन विधानसभा में सभी पेंडिंग विधायी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। अंतिम दिन होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी काफी उग्र है। बिहार में हुए धार्मिक हिंसा को लेकर लगातार बीजेपी के विधायक गृह मंत्री सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जवाब चाहते हैं। भाजपा के तरफ से इस पुरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की जा रही है। इसके साथ ही एनआईए से इस पूरे दंगे की जांच कराने की मांग कर रहे हैं।


इसके साथ ही विपक्ष के नेता इन दंगों के लिए उल्टे आरएसएस बजरंग दल और बीजेपी के लोगों को दोषी करार दे रहे हैं। वे कह रहे हैं कि उनके शह पर इस तरह के वारदात हुए हैं। पिछले दिनों सदन के अंदर इस मसले पर जमकर हंगामा हो चुका है। सदन को महज पूरे दिन में 20 मिनट चलने दिया गया। मालूम हो कि, इस बार बिहार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही 27 फरवरी से शुरू हुई थी। इसके बाद  आज 5 अप्रैल को सत्र का समापन हो जाएगा। इस बार कुल 22 बैठक होनी थी लेकिन 7 मार्च और 10 मार्च को सदन की कार्यवाही नहीं हुई। जिस वजह से कुल 20 बैठक ही इस बार हो पाएगी। 


आपको बताते चलें कि, बिहार में रामनवमी जुलूस को लेकर कई जिलों में हिंसा भड़की है। सासाराम और नालंदा में स्थिति इतनी बिगड़ गई कि वहां धारा 144 लगाने तक की नौबत आ गई।  हिंसा के कारण 2 अप्रैल को सासाराम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को रद्द करना पड़ गया। विपक्ष का आरोप है कि सरकार हिंसा को रोक पाने में नाकाम रही।