Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
09-Apr-2024 07:30 AM
By First Bihar
DELHI : लोकसभा चुनाव में अपनी प्रचंड जीत को सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी ने अपना पूरी जोर लगा दिया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर दिन अलग-अलग राज्यों में जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मंगलवार को बालाघाट में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में भी वह चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाकौशल के नक्सल प्रभावित संसदीय क्षेत्र बालाघाट में जनसभा को संबोधित करेंगे और मतदाताओं को अपनी सरकार की उलपब्धियों की जानकारी देंगी। इस दौरान विपक्षी दल और उसके नेता पीएम मोदी के निशाने पर होंगे। वर्तमान सांसद ढाल सिंह बिसेन का बीजेपी ने टिकट काटकर इस बार भारती पारधी को अपना उम्मीदवार बनाया है। जिनके समर्थन में पीएम मोदी लोगों से वोट की अपील करेंगे।
पीएम मोदी के बालाघाट आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। दोपहर ढ़ाई बजे प्रधानमंत्री शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मंगलवार को उत्तर प्रदेश में भी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। मंगलवाल की सुबह 11 बजे ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में पीएम मोदी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।