ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार

आज आएगा मीसा भारती और राबड़ी देवी से जुड़ा फैसला, लालू और तेजस्वी को ED के पटना दफ्तर में होना होगा पेश

आज आएगा मीसा भारती और राबड़ी देवी से जुड़ा फैसला, लालू और तेजस्वी को ED के पटना दफ्तर में होना होगा पेश

20-Jan-2024 08:10 AM

By First Bihar

PATNA : रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने राजद अध्यक्ष लालू यादव को 29 जनवरी को और उनके बेटे उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को 30 जनवरी को अपने पटना दफ्तर में पेश होने को कहा है। ईडी ने नोटिस की काॅपी लेकर शुक्रवार को इडी के अधिकारी राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड पहुंचे। 


वहीं, रेलवे में नौकरी के बदले जमीन के इसी मामले में नयी दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट में इडी द्वारा राबड़ी देवी और मीसा भारती के खिलाफ दायर आरोप पत्र पर संज्ञान लेने पर 20 जनवरी यानी आज फैसला सुनाया जायेगा। इससे पहले कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। इडी ने इस  नौकरी के बदले जमीन मामले को मनी लांड्रिंग से भी  जोड़ा है। ईडी ने इस मामले में दायर पहली चार्जशीट में राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव आदि के नाम शामिल किया है। 


मालूम हो कि, इससे पहले इडी के अधिकारियों ने आवास पर जाकर दोनों के पटना स्थित दफ्तर में पेश होने संबंधी नोटिस की प्रति दी है। दोनों को इडी की यह दूसरी नोटिस है। इसके पहले इडी ने लालू को 22 को और तेजस्वी को 27 दिसंबर को दिल्ली कार्यालय में पेश होने को कहा गया था।हालांकि वे दाेनों नहीं पेश हुए थे। अब लालू और तेजस्वी को पटना के बैंक रोड स्थित इडी कार्यालय में उपस्थित होना है। 


उधर, रेलवे में जमीन के बदले नौकरी मामले में ईडी लगातार कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को ईडी के अधिकारी राबड़ी आवास पहुंच गए। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को 29 जनवरी को और उनके बेटे उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को 30 जनवरी को अपने पटना दफ्तर में पेश होने को कहा है।