घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड
04-Jun-2024 06:43 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आज जारी होने वाला है। राज्य की सभी 40 सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग होगी, उसके बाद ईवीएम से मतगणना की जाएगी। मतगणना के बाद से रुझान आना शुरू होंगे, इससे एक झलक मिल जाएगी कि बिहार में एनडीए और महागठबंधन में किसकी जीत होने जा रही है।
वहीं, दोपहर 12 बजे बाद से फाइनल रिजल्ट भी आना शुरू हो जाएंगे। बिहार में एनडीए के तहत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू, चिराग पासवान की लोजपा रामविलास (एलजेपी आर), उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) एवं जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (हम) का महागठबंधन यानी इंडिया गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस एवं वाम दल सीपीआई, सीपीआई और सीपीआई माले से मुकाबला है।
वहीं, बिहार की राजधानी पटना की दोनों लोकसभा सीटों पटना साहिब और पाटलिपुत्र की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। इस काम में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा कुल 804 कर्मियों की तैनाती की गई है। इसमें 228 मतगणना पर्यवेक्षक, 240 मतगणना सहायक तथा 252 मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर शामिल हैं। सुरक्षित कर्मियों की संख्या 84 है। डीपीआरओ लोकेश कुमार झा ने बताया कि मतगणना के दौरान प्रत्येक प्रत्याशी के लिए एक पोलिंग अभिकर्ता भी मौजूद रहेंगे। पटना साहिब और पाटलिपुत्र के लिए कुल मिलाकर 39 अभिकर्ता मौजूद रहेंगे। इन सबके खाने-पीने की पूरी व्यवस्था जिला निर्वाचन कार्यालय के माध्यम से होगी।