Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री
31-Mar-2023 11:00 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बिहार बोर्ड 10 वीं रिजल्ट को लेकर समय निर्धारित कर दिया गया है। बिहार बोर्ड ने आधिकारिक रूप से समय और डेट का ऐलान कर दिया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का परिणाम भी इस बार हाल में हुए इंटर रिजल्ट की तरह अच्छा होने की संभावना है।
बिहार बोर्ड के तरफ से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के द्वारा दोपहर 1:15 में बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2023 की घोषणा का 16 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार आज, 31 मार्च 2023 को समाप्त होने जा रहा है।
मालूम हो कि, गुरुवार को ही शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने इसकी पुष्टि कर दी थी। उन्होंने मधेपुरा में कहा था कि शुक्रवार को मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि दोपहर बाद तीन बजे के आसपास परिणाम घोषित की जा सकती है, हालांकि बोर्ड ने अब दोपहर 1.15 बजे रिजल्ट जारी करने का निर्देश जारी किया है।