बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
14-Feb-2021 09:57 AM
By Pranay Raj
PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है, जहां नालंदा के एसपी हरिप्रसाद एस ने नगरनौसा थानाध्यक्ष के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस कप्तान ने थानेदार नीलकमल को सस्पेंड कर दिया है. दरअसल ये थानेदार डकैती के एक केस में अपनी मनमानी कर रहा था. एसपी ने इसे निलंबित करते हुए सिलाव थाना में पदस्थापित दारोगा नारद मुनि को नगरनौसा का नया थानाध्यक्ष बनाया है.
क्या है पूरा मामला
दरसल नालंदा जिले के नगरनौसा थाना इलाके में लूट की एक बड़ी घटना हुई थी. सकरौढा पुल के पास शुक्रवार की देर रात डकैतों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया था. जानकारी के मुताबिक दर्जनभर हथियारबंद डकैत धनंजय प्रसाद के घर में घुस गए और हथियार के बल पर परिवार के सभी सदस्यों को पहले बंधक बना लिया. बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर लाखों की संपत्ति लूट ली थी. इतना ही नहीं घटना के दसूरां उन्होंने महिलाओं के साथ बदसलूकी और मारपीट भी की. बताया जा रहा है कि डकैती के इस केस में अपनी मनमानी कर रहे थानेदार नीलकमल ने जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों को नहीं दी.
महिलाओं के साथ बदतमीजी
घटना के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने धनंजय प्रसाद की पत्नी, पुत्री और साली के साथ मारपीट और बदसलूकी की. पीड़ित धनंजय प्रसाद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए गहने और रुपए इकट्ठा किए थे. डकैतों ने पिस्टल और छुरे-चाकू के बल पर उन सभी को बंधक बना लिया. फिर मारपीट करने लगे. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वे धनंजय की पत्नी, बेटी और साली के साथ बदतमीजी करने लगे.
लोगों में आक्रोश
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शनिवार की सुबह बिहारशरीफ-पटना मार्ग को नगरनौसा बाजार के पास जाम कर काफी हंगामा किया था. घटना की सूचना मिलते ही DSP और इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और उन्होंने नाराज ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. बताया जा रहा है कि डकैती की इस घटना को अंजाम देकर सारे अपराधी मौके से भाग निकले थे.
इसी मामले में नालंदा के एसपी हरिप्रसाद एस ने नगरनौसा थानाध्यक्ष के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है और आगे कार्रवाई का भी आदेश दिया है.