बहन की शादी के एक दिन पहले दर्दनाक हादसा: बोलेरो की टक्कर से भाई की मौत सीवान में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार घूस लेते राजस्व कर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार, निजी स्टाफ भी हिरासत में कट्टा लहराते ऑरकेस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल, नर्तकी के साथ डांस करने को लेकर हो गई मारपीट, देखिये वायरल वीडियो Bihar Ias News: बिहार के एक IAS अफसर का बदला कैडर...दूसरे राज्य में गए, वजह क्या है.... टीसीएच एडुसर्व में CTET की तैयारी के लिए नये बैच की शुरुआत, डायरेक्टर सौरव झा खुद लेंगे क्लास PATNA: शराबबंदी वाले बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, लाखों रुपये कैश के साथ कई धंधेबाज गिरफ्तार Bihar Crime News: बिहार पुलिस को खुली चुनौती, बेखौफ बदमाशों ने BJP नेता को दिनदहाड़े मारी गोली Bihar Crime News: बिहार पुलिस को खुली चुनौती, बेखौफ बदमाशों ने BJP नेता को दिनदहाड़े मारी गोली PATNA: फुलवारीशरीफ में बिहार इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ का निःशुल्क विधिक सहायता शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ Bihar Bhumi: CO दफ्तर की कार्यप्रणाली के लिए DCLR जवाबदेह, रैयतों को बड़ी राहत...म्यूटेशन अपील में सिर्फ 'डिजिटली साइन' पेपर होगा मान्य...सर्टिफाइड कॉपी प्रथा पर स्थाई रोक
13-Feb-2024 06:57 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की विकास दर वर्ष 2023-24 में भी 10 फीसदी के पार रही। आधार वर्ष 2011-12 के स्थिर मूल्य पर सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 10.6 प्रतिशत बढ़कर 4.4 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है। जबकि वर्तमान मूल्य पर 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7.5 लाख करोड़ रुपये हो जाने का अनुमान है। सोमवार को उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 पेश किया।
वहीं, इस आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, राज्य सरकार ने आर्थिक गतिविधियों में विकास के लिए लगातार काम किया है। राजकोषीय संसाधनों के बेहतर प्रबंधन से विकास से जुड़े कई लक्ष्य हासिल हुए हैं। राज्य सरकार ने विवेकपूर्ण राजकोषीय प्रबंधन के जरिए सामाजिक-आर्थिक विकास को लगातार सहयोग दिया है। विकास से जुड़े लक्ष्यों के लिए 2022-23 में पिछले वर्ष के व्यय से 20.1 प्रतिशत वृद्धि कर काम करना जारी रखा।
कुल व्यय 2.32 लाख करोड़ रुपये में से 1.84 लाख करोड़ रुपये राजस्व लेखा और 0.48 लाख करोड़ पूंजीगत लेखा से व्यय किया। राजस्व प्राप्ति 1.73 लाख करोड़ रुपये और पूंजीगत प्राप्ति 0.48 लाख करोड़ रुपये थी। राज्य में दीर्घकालिक आर्थिक विकास को और भी बढ़ावा देने के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना में सुधार को पूंजीगत व्यय में 41.4 प्रतिशत वृद्धि की गई।