ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / आदिवासियों का मजाक उड़ाना राखी सावंत को पड़ गया भारी, रांची के ST-SC...

आदिवासियों का मजाक उड़ाना राखी सावंत को पड़ गया भारी, रांची के ST-SC थाने में केस हुआ दर्ज

20-Apr-2022 08:21 PM

RANCHI: बॉलीवुड की एंटरटेन्मेंट क्वीन राखी सावंत अपने ड्रेस और लूक को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती है। लेकिन इस बार वो भारी मुश्किल में फंसती नजर आ रही है। दरअसल रांची के एसटी-एससी थाने में राखी सावंत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


आदिवासी समाज का मजाक उड़ाने के मामले में केंद्रीय सरना समिति ने राखी सावंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। समिति के सदस्यों का कहना है कि राखी सावंत ने बेली डांस की एक पोशाक पहनी थी और इसे आदिवासी ड्रेस बताकर अश्लीलता दर्शायी थी। केंद्रीय सरना समिति का कहना है कि राखी सावंत आदिवासी समाज से माफी मांगे। 


राखी सावंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख झारखंड की केंद्रीय सरना समिति ने नाराजगी जतायी है। इस वायरल वीडियो में राखी अपने लुक को 'आदिवासी' बताते हुए कहती है कि " दोस्तों आप मेरा ये ड्रेस देख रहे हैं आज...पूरा आदिवासी जिसे हम कहते हैं" 


बता दें कि राखी सावंत का नया गाना 'मेरे वरगा' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसी गाने को प्रमोट करने के लिए राखी सावंत अतरंगी आउटफिट में नजर आई थी। इस लुक में डांस करते हुए यह कहती दिखी कि यह मेरा 'ट्राइबल लुक' है। राखी सावंत के इस वीडियो पर केंद्रीय सरना समिति ने आपत्ति दर्ज कराई है। 


केंद्रीय सरना समिति का आरोप है कि अपनी पोषाक को आदिवासी बताकर राखी सावंत ने आदिवासी संस्कृति का अपमान किया है। आदिवासी समाज का मजाक उड़ाने को लेकर उनके खिलाफ रांची में केस दर्ज कराया गया है। राखी सावंत को आदिवासी समाज से माफी मांगने की बात समिति ने कही है।