बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
28-Mar-2023 07:32 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: वाल्मीकि रचित रामायण पर आधारित फ़िल्म आदिपुरुष पर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पैन इंडिया फिल्म आदिपुरुष को लेकर आए दिन कोई न कोई नया विवाद देखने को मिल रहा है। कभी फिल्म के किरदारों के लुक को लेकर मेकर्स पर चोरी का इल्जाम लगाया जा रहा है तो कभी फिल्म के वीएफएक्स का मजाक बनाया जा रहा है। इसी बीच साउथ के सुपरस्टार प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष के खिलाफ एक नया विवाद शुरू हो गया है।
अब इस फ़िल्म के कलाकार सैफ अली खान, प्रभास व कृति सेनन सहित फ़िल्म के निर्माताओं, निर्देशक और निर्माता कम्पनियों टी-सीरीज और रेट्रोफाइल्स के विरुद्ध जिला उपभोक्ता आयोग ने सुनवाई के बाद नोटिस जारी किया है। जिसमें फ़िल्म के निर्देशक ओम राउत, निर्माता कृष्ण कुमार, प्रसाद सुतर, राजेश नायर, अभिनेता सैफ अली खान, प्रभास, देवदत्त गजानन नागे एवं अभिनेत्री कृति सेनन, टी-सीरीज कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एवं रेट्रोफाइल्स कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को आयोग के समक्ष उपस्थित होने का आदेश दिया गया है।
मामले की पैरवी मानवाधिकार अधिवक्ता एस. के. झा कर रहे हैं। एसके झा ने बताया कि फ़िल्म आदिपुरुष का जो टीजर जारी किया गया था, उसमें वाल्मीकि रामायण के मूल का गलत चित्रण किया गया है तथा भगवान राम, हनुमान एवं माता सीता को गलत तरीके से चित्रित किया गया है और वाल्मीकि रामायण को धूमिल करने हेतु विरोधी पक्षकारों द्वारा भ्रामक विज्ञापन एवं गलत चित्रण का प्रसारण किया गया था, जो उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के खिलाफ है।
साथ-ही आनेवाली पीढ़ियों के मस्तिष्क में वाल्मीकि रामायण जैसे महाकाव्य का भ्रामक चित्र उत्पन्न करने सम्बन्धी कार्य विरोधी पक्षकारों द्वारा किया किया गया, जो विधि-विरुद्ध है। बता दें कि आदिपुरुष फ़िल्म 16 जून 2023 को रिलीज होगी, उसके पहले 2 मई 2023 को जिला उपभोक्ता आयोग के समक्ष फ़िल्म के निर्माता, निर्देशक, कलाकारों तथा टी- सीरीज कंपनी को आयोग के समक्ष उपस्थित होने का आदेश जारी किया गया है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...