ब्रेकिंग न्यूज़

Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज Bihar expressway : बिहार के इस जिले से गुजरेंगे तीन बड़े एक्सप्रेसवे, रेल कनेक्टिविटी से मिलेगा आर्थिक बल Bihar new rail line : बिहार के इस क्षेत्र को मिलेगी नई रेल लाइन, जल्द धरातल पर उतरेगा बड़ा प्रोजेक्ट

आदिवासी महिला की गला रेतकर हत्या, जंगल में फेंका गया शव

आदिवासी महिला की गला रेतकर हत्या, जंगल में फेंका गया शव

11-Oct-2023 05:44 PM

By First Bihar

NAWADA: बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला बिहार के नवादा जिले का है जहां आदिवासी महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। नक्सल प्रभावित कौआकोल थाना क्षेत्र के जंगल में आदिवासी महिला की हत्या के बाद लाश को फेंक दिया गया।


मृतका की पहचान शंकर हेम्रम की पत्नी किस्कु के रूप में हुई है। मृतका गायघाट गांव की रहने वाली है। मृतका की लाश तारकोल के पास कलाबरा जंगल में मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतका के गर्दन पर गहरे जख्म के निशान पाये गये हैं। आदिवासी महिला की लाश मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा। 


फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मृतका के परिजनों ने बताया कि मृतका किस्कु घर से जंगल की ओर लकड़ी काटने के लिए निकली थी लेकिन फिर लौट कर घर नहीं आई। परिजन उसके घर आने का इंतजार करते रहे लेकिन सुबह से रात हो गया लेकिन वो घर नहीं पहुंची। जिसके बाद परिजन उसे खोजने के लिए जंगल तक चले गये जहां झाड़ी में उसकी लाश मिलने से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। 


परिजनों ने मृतकी की पहचान किस्कु के रूप में की जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।