पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी
26-Jun-2022 07:06 AM
DESK: महाराष्ट्र में सियासी उथल पुथल के बीच शनिवार की देर रात एकनाथ शिंदे सहित कुछ बागी विधायक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मिलने गुजरात के वडोदरा पहुंच गए। अब मुंबई, सूरत और गुवाहाटी के बाद हलचल के नए केंद्र के तौर पर गुजरात के वडोदरा के शहर का नाम भी सामने आ ही गया। आपको बता दें, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को वडोदरा में थे। देर रात 4 चार्टर फ्लाइट से गुवाहाटी से एकनाथ शिंदे सहित कुछ बागी विधायक यहां पहुंचे थे। हालांकि इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नही दी गई है।
वहीं, मुंबई से इंदौर होते हुए भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस भी वडोदरा पहुंचे। बताया जा रहा है कि सर्किट हाउस में शाह इन सब से मिले और लगभग 50 से 60 मिनट तक इनके बीच बातचीत हुई। इसके बाद वे चार्टर प्लेन से असम लौट गए। हालांकि इस बारे में भाजपा नेताओं, एयरपोर्ट अथॉरिटी और सर्किट हाउस स्टाफ ने अनभिज्ञता जताई है। आम तौर पर रात में बंद रहने वाला वडोदरा एयरपोर्ट शुक्रवार शनिवार पूरी रात खुला रहा। एयरपोर्ट पर रात 11:40, 12:30, 3:00 और तड़के 4:30 बजे चार्टर फ्लाइट उड़ने की चर्चा है।
दरअसल, अमित शाह के आगमन के कारण रात 11 बजे तक एयरपोर्ट खुला रहना था। इसके बाद एक लाइन का कॉन्फिडेंशियल मैसेज आया कि एयरपोर्ट पूरी रात हैंडल करना है। भाजपा के स्थानीय नेताओं से सर्किट हाउस में भेंट मुलाकात करना शाह ने टाला था। स्थानीय नेताओं की कार का भी उपयोग नहीं किया गया। पहले से कुछ कारें गांधीनगर से मंगवाई गई थीं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...