ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / आधी रात निरिक्षण करने सड़कों पर पहुंचे तेजस्वी, ठंड से कांप रहे गरीबों...

आधी रात निरिक्षण करने सड़कों पर पहुंचे तेजस्वी, ठंड से कांप रहे गरीबों को कंबल ओढ़ाया...रहने का भी कर दिया इंतजाम

21-Dec-2022 07:46 AM

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जब से सरकार में आए हैं तब से वे फुल एक्शन में हैं। कभी देर रात निरिक्षण के लिए अस्पताल पहुंच जाते हैं तो कभी डॉक्टर्स को फटकार लगाते नज़र आते हैं। लेकिन अब तेजस्वी यादव ने गरीबों की मदद करने के लिए भी कदम बढ़ा दिया है। कल यानी मंगलवार की देर रात वे सड़क पर निकले और देखा कि कई गरीब ऐसे हैं जो बिना छत और बिना कंबल के ठंड में सो रहे हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत गरीबों के बीच कंबल बंटवाया और उनके रहने की भी व्यवस्था कर दी। 




डिप्टी सीएम ने खुद अपने ट्वीटर हैंडल के ज़रिये कुछ तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने कहा है, कड़ाके की सर्दी हमारे गरीब भाइयों के लिए समस्या उत्पन्न ना करें इसलिए हमारी सरकार ने निःशुल्क अस्थायी आश्रय स्थलों के इंतजाम किए हैं। कल देर रात रैन वहाँ उपस्थित लोगों की अपेक्षाओं को जाना तथा सम्बंधित अधिकारियों को उन कमियों को यथाशीघ्र दूर करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सड़क के किनारे, पुल-फ्लाईओवर के नीचे कड़ाके के ठंड में सो रहे ग़रीब भाइयों को निजी कोष से कंबल बाँटे तथा उनसे वार्तालाप कर उनकी विभिन्न समस्याओं और अपेक्षाओं को जाना।




उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों के रहने का इंतज़ाम कर दिया है। साथ ही कई जगहों पर शौचालयों की भी व्यवस्था की गई है। तेजस्वी ने बताया कि गरीबों के लिए पीने का पानी, ज़रूरी सामान रखने के लिए सभी लोगों के लिए अलग-अलग बक्से से लेकर कई अन्य व्यवस्था कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं, तेजस्वी यादव ने इन गरीबों को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा है ताकि इनके साथ कुछ गलत न हो सके। तेजस्वी यादव ने लोगों को एक बार फिर अपने पिता लालू यादव की याद दिला दिला दी। लालू भी इसी तरह गरीबों की मदद किया करते थे और उन्हें गरीबों का मसीहा भी कहा जाता है।