ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, महिला-पुरुष की मौत; दो लोगों ने कूदकर बचाई जान पटना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, महिला-पुरुष की मौत; दो लोगों ने कूदकर बचाई जान Double Decker Flyover : पटना में डबल डेकर फ्लाई ओवर से सीधे पहुंच सकेंगे पीएमसीएच, मल्टी लेवल कार पार्किंग से बनेगी सीधी कनेक्टिविटी मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक बिहार में 5 लोगों की संदिग्ध मौत..जहरीली शराब पीने की चर्चा ! बिना PM रिपोर्ट के ही सहायक एक्साइज कमिश्नर ने दिया गजब का जवाब- 'कुत्ता' काटने से मरे हैं लोग... BIHAR NEWS: बिहार में अब बिना जमीन रसीद के भी मिलेगा बिजली कनेक्शन, बस करना होगा यह काम, जानिए नया नियम और पूरी प्रक्रिया BIHAR CRIME NEWS: बम की धमकियों से नहीं थमेगा न्याय: पटना सिविल कोर्ट में रोज सर्च अभियान, आरोपियों की गिरफ्तारी को विशेष टीम गठित Bihar politics : विधान परिषद में राजद MLC ने जेडीयू मंत्री को कहा - फेक है आपकी डिग्री ..., खूब हुआ हंगामा; जानिए फिर मंत्री ने क्या दिया जवाब Bihar News : पैक्स अध्यक्षों से रिश्वत, अधिकारी ने खुद लिखा सच! बिहार विधान परिषद में राजद MLC सुनील सिंह ने खोली सरकार की पोल, सभापति भी हैरान

अब बिहार में मिलने लगा वेजेटेरियन अंडा, सुनासा ग्रुप ने हर्बल अंडा बाजार में उतारा

अब बिहार में मिलने लगा वेजेटेरियन अंडा, सुनासा ग्रुप ने हर्बल अंडा बाजार में उतारा

11-Oct-2019 09:01 AM

PATNA : अगर आप वेजिटेरियन हैं और अंडा खाना चाहते हैं तो जी भर कर खाइए। जी हां, बिहार के बाजार में सुनासा ग्रुप ने अब वेजिटेरियन हर्बल अंडा उतार दिया है।  कंपनी के द्वारा बताया गया कि यह ऐसा अंडा है  जिसमें उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण एवं उपभोक्ता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखा गया है। 


सुनासा हर्बल अंडा एंटीबायोटिक मुक्त अंडा है, जिसके खाने से उपभोक्ता के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। कम्पनी की तरफ से लॉन्च लिए गए इस अंडे के पैकेट पर अंडा के उत्पादन की तिथि एवं एक्सपायरी डेट अंकित है। इससे उपभोक्ता यह निर्णय लेने की स्थिति में होंगे कि उन्हें अंडा खरीदना है या नहीं। उपभोक्ता को अंदर से सड़े हुए अंडा का डर नहीं सताएगा। साथ ही उपभोक्ता को फूड प्वाइजनिंग का शिकार भी नहीं होना पड़ेगा। 


यह अंडा बोबेन प्रजाति की मुर्गियों द्वारा उत्पादित अंडा है जिसमें मुर्गियों को हर्बल एवं वेजिटेरियन दाना खिलाया जाता है। अंडा के दाने में लगभग 23 प्रकार के हर्बल तत्व को शामिल किया जाता है जिससे अंडा का क्वालिटी उत्तम हो जाता है। सुनासा अंडा 90 फीसदी तक गंध हीन होता है। हर्बल दाना के रूप में  हल्दी, लहसुन, अदरक, नीम, तुलसी आदि तत्वों का प्रयोग किया जाता है। सुनासा अंडे में प्रोटीन की मात्रा सर्वोच्च स्तर पर होती है और ओमेगा 3, विटामिन B12, विटामिन डी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इस अंडा में अन्य अंडा की तुलना में कोलेस्ट्रोल की मात्रा भी कम पाई जाती है।