Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी
13-Oct-2020 02:16 PM
DESK : आधार कार्ड आज से समय में एक ऐसा जरुरी डॉक्यूमेंट बन गया है, जिसकी जरुरत नया सिम कार्ड लेने, बैंक में खाता खुलवाते से लेकर परीक्षा में शामिल होने तक में पड़ता है. एड्रेस प्रूफ के रूप में से लेकर बच्चों के एडमिशन में भी आधार कार्ड की जरूरत होती है. कई बार ऐसा होता है कि आधार कार्ड गिला हो जाने के बाद खराब हो जाता है.
लेकिन इन सब से बचने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) नया PVC कार्ड जारी कर रहा है. नया आधार कार्ड एटीएम कार्ड जैसा होगा. जिसे आप आसानी से वॉलेट में कैरी कर सकते हैं और यह कार्ड सालों तक खराब नहीं होगी. लेकिन आप सोच रहे होंगे कि पहले भी पॉकेट साइज का आधार कार्ड बन जाता था तो नए कार्ड में क्या अंतर होगा.
इस सवाल का जवाब खुद UIDAI ने दिया है. नए पीवीसी कार्ड की प्रिंटिंग और लेमिनेशन की क्वालिटी बेहतर होगी और यह सालों तक चलेगा. नए PVC आधार कार्ड से क्यूआर कोड के जरिए कार्ड की सत्यता की पुष्टि तुरंत हो जाएगी और इसमें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कतें नहीं आएंगी.
इसे लेकर UIDAI ने ट्वीट कर लिखा है कि 'आपका आधार अब ऐसे साइज में आता है, जिसे आप अपने वॉलेट में कैरी कर सकते हैं.अब आप बिल्कुल नया Aadhaar PVC Card ऑर्डर कर सकते हैं, जो दिखने में आकर्षक है और काफी दिनों तक चलेगा. इसके अलावा आधुनिक सिक्योरिटी फीचर्स से लैस है. सिक्योरिटी के लिए इस नए कॉर्ड में एक होलोग्राम, Guilloche पैटर्न, Ghost Image और माइक्रोटेक्स्ट फीचर्स दिए गए हैं. '
आपको नए PVC आधार कार्ड बारिश में भी खराब नहीं होगा.इसके लिए आपको 50 रुपये भुगतान करना होगा और इतने में ये कार्ड आपके घर पर पहुंच जाएगा. इसके लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (https://uidai.gov.in) पर जाकर 'My Aadhaar Section' में 'Order Aadhaar PVC Card' पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको 12 अंकों की आधार संख्या या 16 अंकों की वर्चुअल आईडी या फिर 28 अंकों की EID दर्ज करनी होगी. फिर सिक्योरिटी कोड या कैप्चा कोड डालने के बाद Send OTP पर क्लिक करना होगा. ओटीपी डालने के बाद स्क्रीन पर PVC Card की प्रीव्यू कॉपी आ जाएगी और फिर
आखिर में पेमेंट ऑप्शन आएगा. 50 रुपये का भुगतान करके आप अपना Aadhaar PVC Card ऑर्डर कर सकते हैं और ये कुछ दिन बाद आपके घर आ जाएगा,जो बारिश में गिला होने के बाद भी चलता रहेगा.