ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / 9वीं पुण्यतिथि पर कॉमरेड दुर्गा प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण, पुष्प अर्पित...

9वीं पुण्यतिथि पर कॉमरेड दुर्गा प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण, पुष्प अर्पित कर दी गयी श्रद्धांजलि

13-Jun-2022 09:09 PM

PATNA: 9वीं पुण्यतिथि पर आज कॉमरेड दुर्गा प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। पटना के अथमलगोला स्थित जमालपुर (चकसरवर) में अनावरण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह शामिल हुए। दुर्गा प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।


कॉमरेड दुर्गा प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, सीपीआई के राज्य सचिव काॅमरेड रामनरेश पाण्डेय, विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी नेताओं ने कॉमरेड दुर्गा प्रसाद सिंह जी को नमन करते हुए याद किया और उन्हें तहे दिल से श्रद्धांजलि दी।