रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया सहरसा: 25 हजार के इनामी कुख्यात 'बजरंगी' गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद JDU विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पड़ी भारी, थाने पहुंचा मामला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों के हंगामे पर FIR दर्ज, दो गिरफ्तार, 150 से ज्यादा पर केस दर्ज ‘इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! बीजेपी ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया’, नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर अखिलेश यादव का तीखा हमला ‘इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! बीजेपी ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया’, नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
24-Sep-2020 12:22 PM
BHAGALPUR : भागलपुर में गुरु और शिष्या के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. खरीक में उच्च विद्यालय, अठगामा में नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ स्कूल के ही एक शिक्षक ने छेड़खानी की है. छात्रा ने जब शिकायत की तो लोगों का हुजूम स्कूल पहुंचकर हंगामा करने लगा. लोगों ने आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर बवाल काटा.
लोगों ने बताया कि छात्रा रजिस्ट्रेशन कराने स्कूल गयी थी. इसी दौरान शिक्षक महेश कुमार ने छात्रा से छेड़खानी की. छात्रा कि शिकायत पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ स्कूल पहुंचकर हंगामा करने लगी. इतना ही नहीं उन्होंने दोषी शिक्षक के साथ मारपीट भी की. मामले की सूचना मिलते ही दल-बल के साथ बिहपुर थाने की पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की. लाख समझाने के बाद भी लोग धक्का-मुक्की करते रहे. वहीं पुलिस ने कोविड नियम का उल्लंघन करने पर 70 ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इधर पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. सारी कार्रवाई पूरी होने के बाद शिक्षक को जेल भेज दिया जाएगा. इधर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की गाड़ी पर पथराव, तोड़फोड़ का प्रयास, लॉकडाउन की गाइडलाइन का उल्लंघन करने व आरोपी शिक्षक को जान से मारने की नीयत से पुलिस के कब्जे से छुड़ाने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है.