ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

90 लाख लूटकांड में चार पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SI-ASI और दो जवान सस्पेंड

24-Jan-2024 11:23 AM

By First Bihar

ARARIA: अररिया में बदमाशों ने एक्सिस बैंक की शाखा से दिनदहाड़े 90 लाख के अधिक रुपए लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले चार पुलिसकर्मियों ने गाज गिरी है। मामले में कार्रवाई करते हुए एसपी अशोक कुमार सिंह ने दो पुलिस अधिकारी और दो जवानों को सस्पेंड कर दिया है।


दरअसल, मंगलवार को बदमाशों ने अररिया शहर के एडीबी चौक स्थित एक्सिस बैंक शाखामें धावा बोल दिया था। हर दिन की तरह बैंक की शाखा समय पर खुल गई थी। बैंक में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ मौजूद थी और लेन-देन का काम हो रहा था, तभी हथियारों से लैस बदमाश ग्राहक बनकर बैंक में घुस गए थे और सभी बैंककर्मियों को एक कमरे में बद कर जमकर लूटपाट मचाई थी। करीब 90 लाख से अधिक कैश लूटकर बदमाश मौके से फरार हो गए थे।


इस बड़ी लूटकांड के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में एसपी ने दो पुलिस पदाधिकारियों और दो जवानों को सस्पेंड कर दिया है। एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा है कि लुटेरों को पकड़ने के लिए एसआईटी का गठन कर कार्रवाई की जा रही है। बदमाशों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।