ब्रेकिंग न्यूज़

गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

इस राज्य में 8वीं तक के सभी स्कूल बंद, 9वीं से 12वीं का टाइम टेबल बदला; भीषण गर्मी और लू को लेकर फैसला

29-Apr-2024 07:09 PM

By First Bihar

RANCHI: देशभर के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू के कारण आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। खासकर स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसको देखते हुए झारखंड की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राज्यभर के 8वीं तक की कक्षाएं बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।


विभाग ने केजी से लेकर 8वीं तक की कक्षाओं को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश दिया है। आदेश में कहा गया है कि झारखंड राज्य में अत्याधिक गर्मी पड़ने एवं लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए राज्य में संचालित सभी सरकार, गैर सरकारी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त सभी स्कूलों में केजी से आठवीं तक की कक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित रहेंगी।


इसके साथ ही साथ विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि स्कूल सिर्फ बच्चों के लिए बंद रहेंगे जबकि शिक्षकों को नियमित रूप से स्कूल आना होगा। कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी। इस अवधि में प्रार्थना सभा या खेलकूद एवं अन्य आउटडोर गतिविधियां संचालित नहीं की जाएगी।