ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
15-Nov-2020 11:50 AM
By Ranjan Kumar
ROHTAS : रोहतास जिले से एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है. जहां 8 वर्षीय बच्ची की दरिंदों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी तथा उसके शव को अपने ही घर में बक्से में छिपा दिया. घटना डालमियानगर के गंगोली की है. लोगों को जब शक हुआ तो आरोपी के घर तलाशी ली गई. पुलिस की मौजूदगी में बक्से से बच्ची का शव बरामद किया गया. बच्ची अर्धनग्न अवस्था में थी.
वारदात के बारे में बताया जाता है कि आरोपी बलराम सिंह बच्ची का पड़ोसी है तथा बच्ची को लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर दिखाने के बहाने अपने घर के अंदर ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में अपने आप को फंसता देख आरोपी ने बच्ची की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी तथा साक्ष्य को छिपाने के उद्देश्य से बच्ची के शव को अर्धनग्न अवस्था में बक्से में बंद कर दिया.
बता दें कि आरोपी की पहले से भी हरकत संदिग्ध थी. इसी संदेह के आधार पर लोगों ने उसे पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी. बाद में बच्ची का शव बक्से से मिला तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि बच्ची अपनी दादी के साथ रहती थी. इस पूरी घटना ने दीपावली के पर्व के दिन सब को हिला कर रख दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका इलाज करवा रही हैं. परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है.