ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
26-Feb-2021 07:39 PM
PATNA: कक्षा 1 से 9 तक के नामांकन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सत्र 2021-22 के लिए 8 मार्च से 20 मार्च तक विशेष नामांकन अभियान चलेगा। शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है। विभाग ने अप्रैल 2021 के प्रथम सप्ताह से कैच-अप कोर्स चलाने का भी फैसला लिया है।
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण सभी स्कूल बंद रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई पर खासा असर पड़ा है। स्कूल नहीं जाने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई है। इसी कमी को दूर करने के उद्धेश्य से शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है।
बच्चों के उम्र और क्लास के अनुरूप दक्षता प्रदान कराने के लिए 2020-21 की सभी कक्षाओं में पूर्ववर्ती कक्षा के शैक्षिक सामग्री को छोटा कर 3 महीने का कैच-अप कोर्स चलाने का फैसला लिया गया है। अप्रैल 2021 के प्रथम सप्ताह से कैच-अप कोर्स चलाने का निर्णय लिया गया है। इस कोर्स में पूर्व में नामांकित छात्र-छात्राओं के साथ-साथ नए छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे। कक्षा 1 से 9 तक के नामांकन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सत्र 2021-22 के लिए 8 मार्च से 20 मार्च तक विशेष नामांकन अभियान चलेगा। शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है।