ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

8 साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, घर में पसरा मातम

19-Aug-2020 09:32 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM :  जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है. बदमाशों ने 8 साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात रोहतास जिले के सासाराम की है. जहां दिनारा थाना इलाके के भूई- सेमरी गांव में बदमाशों ने एक बच्ची की ह्त्या कर दी है. मृतक बच्ची की उम्र महज 8 साल बताई जा रही है. इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि आपसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है. बच्ची की मौत के बाद उसके घर में मातमी सन्नटा पसरा है.


उधर दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. दिनारा थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा है. उन्होंने बताया कि सभी बिंदुओं पर मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.