खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
18-Jun-2023 01:46 PM
By First Bihar
PATNA : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पटना आने वाले हैं। पटना आने के बाद राहुल गांधी बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम भी जाएंगे। यह मौका कांग्रेस पार्टी के लिए साढ़े सात साल बाद आएगा। राहुल गांधी की आगवानी को लेकर प्रदेश कांग्रेस का उत्साह चरम पर है। कांग्रेस के तरफ से इनके आगमन को लेकर सदाकत आश्रमको अच्छी तरह से सजाया जा रहा है।
दरअसल, राहुल गांधी विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने पटना आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी आ रहे हैं। ये दोनों पटना आगमन के बाद सबसे पहले पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे। इसके पहले राहुल गांधी वर्ष 2015 के नवंबर में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री के रूप में आयोजित शपथ समारोह में शामिल होने के लिए पटना आये थे तो प्रदेश नेताओं के साथ सदाकत आश्रम में मिले थे। इस लिहाजा साढ़े सात साल बाद यह मौका आएगा जब राहुल गांधी सदाकत आश्रम आएंगे।
मालूम हो कि,पटना में नीतीश कुमार के साथ राहुल की यह पहली बैठक होगी। इसके पहले दिल्ली में खरगे के आवास पर नीतीश और राहुल के बीच बार जरूर मुलकात हुई है। लेकिन, 10 अगस्त 2022 को महागठबंधन की सरकार बनने के बाद यह पहला मौका होगा जब राहुल गांधी बिहार में नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे।
आपको बताते चलें कि, 23 जून को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के शामिल होने का संशय अब खत्म हो गया है। बिहार कांग्रेस ने एलान कर दिया है कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे 23 जून को होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए पटना आएंगे। 23 जून को राहुल और खरगे पटना पहुंचेंगे और सबसे पहले सदाकत आश्रम जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।