LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
18-Oct-2022 08:47 PM
DELHI: 8 नवम्बर को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा यानि HAM की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इसका आयोजन किया जाएगा। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. दानिश रिजवान ने 8 नवंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. दानिश रिजवान ने बताया कि 8 नवंबर को पार्टी के संस्थापक संरक्षक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की गरिमामय उपस्थिति में होने वाली हम पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश के विभिन्न प्रदेशों से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बैठक में हिस्सा लेंगे।
डॉ. दानिश रिजवान ने बताया कि समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण लखनऊ में हम पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की होने वाली बैठक को अगले तिथि तक के लिए स्थगित कर दिया था। हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन की अध्यक्षता में 8 नवंबर को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब (दिल्ली) में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है।