LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी संकट में कारोबारियों को बड़ा सहारा… केंद्र ला रहा 2.5 लाख करोड़ की गारंटी योजना, MSME सेक्टर को मिलेगी नई ताकत बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश
12-Feb-2024 08:55 PM
By First Bihar
MOTIHARI: बिहार सरकार भ्रष्टाचारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किये जाने की बात करती है और ऐसे घूसखोरों के ऊपर विजिलेंस की टीम आए दिन कार्रवाई भी करती है। इस बार निगरानी के हत्थे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चढ़ गये।
मोतिहारी से बड़ी खबर आ रही है जहां विजिलेंस की टीम ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को रंगेहाथ घूस लेते दबोचा। निगरानी विभाग ने पताही प्रखंड में यह कार्रवाई की। घूसखोर बीईओ अरविंद कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविन्द कुमार तिवारी एक शिक्षक से बतौर 8 हजार रुपए घूस ले रहे थे तभी निगरानी विभाग के बिछाए जाल में वो फंस गए। निगरानी की टीम ने उन्हें धर दबोचा। घूस लेने वाले बीईओ को विजिलेंस अपने साथ ले गई है।
बताया जाता है कि पताही प्रखंड के परसौनी कपूर गांव के एक स्कूल में ग्रांड योजना के तहत स्कूल के रंग रोधन के लिए पैसा आया था। जिसे पास करने के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी घूस मांग रहे थे। इस बात की जानकारी विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार ने निगरानी विभाग को दी। जिसके बाद निगरानी के टीम ने जाल बिछाया जिसमें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार तिवारी फंस गये। उन्हें घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया।