सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
04-Apr-2022 04:02 PM
DESK: देहरादून की वृद्ध महिला पुष्पा मुंजियाल ने अपनी सारी संपत्ति को कांग्रेस नेता व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम कर दिया। राहुल गांधी को दिए गये संपत्ति में 50 लाख की चल-अचल संपत्ति और 10 तोला सोना भी शामिल हैं।
पुष्पा ने देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा पेश करते हुए मालिकाना हक राहुल गांधी के नाम किया। पुष्पा कहती है कि राहुल गांधी के विचारों से प्रभावित होकर उसने यह फैसला लिया है। बुजुर्ग महिला ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को यह वसीयतनामा सौंपा है।
पुष्पा मुंजियाल का कहना था कि राहुल गांधी के परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए कुर्बानी दी है। राहुल गांधी के विचारों से वह काफी प्रभावित हैं इसलिए अपनी संपत्ति राहुल गांधी के नाम कर रही हैं। पुष्पा ने राहुल गांधी और उनके विचारों को देश के लिए जरूरी बताया।