Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार
06-Feb-2024 06:38 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: 72 घंटे से लापता टोटो चालक की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। 3 फरवरी से ही वो अचानक लापता हो गया था जिसकी तलाश में परिजन जुटे थे। युवक की लाश टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा किऊल नदी के निमिया घाट के पास से पुलिस ने बरामद किया है। युवक की हत्या निर्मम तरीके से की गई है। उसका सिर धड़ से अलग था।
मृतक की लाश उसके घर से 50 मीटर की दूरी पर मिली है। शव को देखने से ऐसा लगता है कि उसकी धारदार हथियार से हत्या की गयी है। धारदार हथियार से धड़ से गर्दन को अलग कर दिया गया है। मृतक की पहचान अमन कुमार 20 वर्ष पिता विनोद कुमार सिंह सदर थाना क्षेत्र के बिहारी मोहल्ले के रूप में हुईं है।
इस घटना के बाद ग्रामीणों और पुलिस के बीच गहमागहमी भी देखा गया। परिजनों ने पुलिस यह भी आरोप लगाया की तीन से दिन अमन लापता था। पुलिस ने सही से कार्रवाई नहीं की। वही पुलिस ने बताया की बीते मंगलवार को युवक की लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस कार्रवाई में जुट गई थी।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक बीते 3 फरवरी से लापता था।जिसे लेकर परिजनों के द्वारा मलयपुर थाना में 4 फरवरी रविवार को लापता होने की सूचना दिया था।युवक मलयपुर और जमुई के बीच टोटो चलाता था।मलयपुर पुलिस ने इस मामले में लावारिश स्थिति में पतनेश्वर चौक के पास से एक टोटो भी बरामद किया था। टोटो की पहचान मृतक युवक के परिजनों के द्वारा किया गया था।
इधर मामले को लेकर लापता युवक के भाई सुमन कुमार ने बताया कि उसका भाई अमन कुमार(20) मलयपुर से जमुई के बीच टोटो चलता था।जो तीन जनवरी को दिन के एक बजे जमुई से टोटो लेकर निकला था।देर शाम तक घर नहीं लौटने पर घर वाले को लगा कि वह सवारी लेकर रिजर्व में चला गया है।लेकिन रविवार को 4 फरवरी को भी जब वह घर नहीं आया तो उसकी लापता होने की सूचना मलयपुर पुलिस को दी।सुमन ने बताया की 10 दिन पहले सतगामा इलाके के एक शख्स से उसका झगड़ा भी हुआ था। परिजन इसे हत्या बता रही है।
इस मामले में सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि खैरमा इलाके में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।पुलिस वैज्ञानिक तरीके से घटना की जांच कर रही है एफएससीएल की टीम बुलाई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।