बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
12-Feb-2021 12:38 PM
SUPAUL : बिहार में अपराधियों के मनोबल काफी बढ़ गए हैं. सुपौल जिले से एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. एक मनचले युवक ने 70 साल की वृद्ध महिला के साथ घर में घुसकर छेड़खानी और जान से मरने की कोशिश की. इस घटना के बाद पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने बलुआ बाजार वार्ड 5 निवासी पन्ना लाल मंडल के पुत्र संतोष कुमार मंडल पर उसे साथ छेड़खानी करने और जान से मरने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.
पीड़िता के अनुसार आरोपी संतोष कुमार मंडल उसके घर के गेट के पास बांस से बने टाट को तोड़कर अंदर घुस गया. जब टाट टूटने की आवाज से उसकी नींद खुली तो देखा घर का बल्ब बंद है. जब उन्होंने बल्ब जलाने के लिए अपने मोबाइल का टॉर्च जलाना चाहा तो युवक ने उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फेंक दिया और कंबल से मुंह को ढंककर छेड़खानी करने लगा. उसने जब चिल्लाना शुरू किया तो युवक मुंह दबाकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा. वृद्धा की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो युवक भागने लगा. लोगों ने उसे पकड़ लिया.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है. आस-पड़ोस के लोगों के मुताबिक़ आरोपी नशा करता है और इससे पहले भी उसने कई बार इस तरह की घटना को अंजाम देने की कोशिश की है.