अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
03-Nov-2021 01:59 PM
NALANDA: 7 नवम्बर को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू बिहार आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति नालंदा स्थित नालंदा विश्वविद्यालय के छठे अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म कांफ्रेंस का उद्घाटन करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने हेलीपैड, विद्युत आपूर्ति, पीए सिस्टम, मंच व्यवस्था, सीटिंग प्लान, आई कार्ड, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्था के बारे में अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का भी ख्याल रखा जाएगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश उन्होंने नालंदा के डीएम और एसपी को दी। इसके साथ ही नालंदा यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में अतिथियों के लिये सीटिंग प्लान बनाने और प्रोटोकॉल का ध्यान रखने का निर्देश दिया गया।