LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
14-Feb-2021 06:25 PM
PATNA:- आगामी 7 मार्च को संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की 644वीं जयंती मनाई जाएगी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। RJD द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर रविदास चेतना मंच ने आज बैठक आयोजित की। बैठक में RJD के तमाम विधायक मौजूद रहे।
बैठक के दौरान जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने बताया कि नीतीश सरकार में दलितों पर अत्याचार हो रहे है। दलित समाज के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। शिवचंद्र राम ने हाल की घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि रविदास समाज से आने वाले खान और भूतत्व मंत्री जनक राम के साथ भी गलत किया गया। मंत्री जनक राम को कार्यालय के चपरासी के हाथों गुलदस्ता देकर स्वागत कराया गया।
ऐसे तमाम मुद्दों को लेकर रविदास चेतना मंच जयंती समारोह के मौके पर अपनी बातें रखने की कोशिश करेगा। आगामी 7 मार्च को होने वाले रविदास जयंती के मौके पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उसी दिन शाम को दीप जलाकर जयंती समारोह भी मनायी जाएगी।