बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
01-May-2024 07:44 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL : सुपौल के सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड- 3 में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब एक निर्माणाधीन घर से अधेड़ व्यक्ति की सिर कटी लाश बरामद की गई। बताया जाता है कि जिस अधेड़ की लाश मिली है, वह पिछले 7 दिनो से लापता था। मृतक की पहचान 55 वर्षीय नंदकिशोर झा के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि मृतक नंद किशोर झा अपने घर में कई दिनों से अकेला रह रहा था। उसके परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली गए हुए थे। पड़ोसियों ने बताया कि एक सप्ताह से नंदकिशोर झा लापता था। इस बात की जानकारी लापता नंदकिशोर झा के पुत्र रौशन कुमार झा को दी गयी। मृतक के बेटा दिल्ली में था। जिसे फोन पर यह सूचना दी गयी है। जिसके बाद दिल्ली में रह रहे बेटे रौशन झा ने अपने स्तर से फोन से सम्पर्क कर हर जगह अपने पिता की जानकारी लेनी चाही। लेकिन लापता नंदकिशोर झा का कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद रौशन झा घर आ गया और लापता पिता नंदकिशोर झा की खोजबीन में जुट गया।
इसी बीच अहले सुबह घर में बने अर्धनिर्मित शौचालय से बदबू आने लगी। जिसके बाद घरवालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद बदबू वाली जगह की खुदाई की गई तो बोरे में अधेड़ की सर कटी लाश मिट्टी के नीचे गड़ा हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मृतक का सिर अभी बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक के परिजन हत्या की बात कर रहे हैं। वही मामले को लेकर सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। लेकिन मृतक का सिर नहीं मिल सका है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों अशोक कुमार, सुशील कुमार और नविणा देवी को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।