1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
26-Nov-2023 07:52 PM
By First Bihar
DESK: इंटर के छात्र को अगवा करने और चेहरे पर पेशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
यह खौफनाक घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ की हैं जहां 7 युवकों ने एक छात्र का अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद उसके साथ मारपीट की और चेहरे पर पेशाब कर दिया। घटना का वीडियो तभी किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के बारे में बताया जाता है कि छात्र अपनी मौसी के घर मिठाई देने गया था तभी रास्ते से ही कुछ बदमाशों ने मिलकर अपहरण कर लिया।
अगवा करने के बाद उसे जागृति विहार के सुनसान रास्ते पर ले गया और सातों ने मिलकर युवक की पिटाई कर दी। इससे भी मन नहीं भरा तो बदमाशों ने युवक के चेहरे पर पेशाब कर दिया। इधर परिजन रातभर खोजबीन करते रहे लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। अगले दिन सुबह छात्र अपने घर पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी।
जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद परिजनों ने केस दर्ज कराया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अपहरण की धाराएं नहीं लगायी है। छात्र अभी भी सदमे में है। परिजनों ने आशीष मलिक, अवी शर्मा और मोहित ठाकुर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वही अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार की है। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।