सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
04-Apr-2023 07:48 PM
By First Bihar
PATNA: खालिद अनवर के दावत-ए-इफ्तार के बाद बिहार में सियासी इफ्तार का दौर शुरू हो गया है। अब 7 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी होगी। एक अणे मार्ग स्थित CM आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन होगा। उसके अगले दिन 8 अप्रैल को जेडीयू की इफ्तार पार्टी होगी। दावत-ए-इफ्तार के जरीये 2024 की रणनीति तय की जाएगी।
जेडीयू एमएलसी ने खालिद अनवर ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7 अप्रैल को इफ्तार पार्टी दे रहे हैं। एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर दावत-ए- इफ्तार रखी गयी है। इसके ठीक अगले दिन 8 अप्रैल को जेडीयू की ओर से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन होगा। इस दौरान कई और इफ्तार पार्टी होंगे। इस इफ्तार पार्टी में हमलोग यही दुआ करते हैं कि देश को भारतीय जनता पार्टी से निजात मिले।
रमजान के महीने में इफ्तार के नाम पर सियासत कैसे होती है इसकी झलक जेडीयू के विधान पार्षद खालिद अनवर के दावत-ए-इफ्तार में दिखी थी। जेडीयू के एमएलसी खालिद ने अपने इफ्तार में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुख्य अतिथि बनाकर बुलाया था। उनके लिए ही लाल किले जैसा मंच बनवाया था। मैसेज ये दिया जा रहा था कि लाल किले पर झंडा फहराने की बारी अब नीतीश कुमार की है।
जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने सोमवार को पटना के फुलवारी शरीफ में इफ्तार पार्टी दी थी। इसमें नीतीश कुमार अपने खास मंत्री विजय चौधरी के साथ पहुंचे थे। इफ्तार से पहले नीतीश कुमार को लाल किले जैसे मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया था। इफ्तार पार्टी को लेकर अब बिहार में सियासत तेज हो गयी है। बीजेपी के लोग इसे सियासी इफ्तार कहने लगे हैं।