मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव
25-Oct-2021 01:06 PM
DESK : दिल्ली में आज 67वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ. अवॉर्ड सेरेमनी में उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कलाकारों को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया. सुपरस्टार रजनीकांत को आज भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान, दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. कंगना रनौत, धनुष और मनोज बाजपेयी सहित कई कलाकारों को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया.
आपको बता दें कि इसी साल मार्च में नेशनल अवॉर्ड की घोषणा की गई थी. कंगना रनौत को फिल्म 'मणिकर्णिका' और 'पंगा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से नवाजा गया है. वहीं बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड धनुष और मनोज बाजपेयी को दिया गया है. धनुष को उनकी फिल्म 'असुरन' और मनोज बाजपेयी को 'भोसले' के लिए.
इसके अलावा नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर स्टारर 'छिछोरे' को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया. जानकारी हो कि ये अवॉर्ड्स एक साल की देरी से घोषित हुए हैं, क्योंकि पिछले साल कोरोना महामारी के चलते ऐसा नहीं हो सका था. ये अवॉर्ड्स केंद्र सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले फिल्म फेस्टिवल निदेशालय द्वारा दिए जाते हैं.
देखें लिस्ट