ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

66वीं BPSC अलर्ट : जानिए कब से कब तक कर पाएंगे आवेदन

17-Sep-2020 08:18 AM

PATNA : 66 वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख घोषित कर दी गई है. 28 सितंबर से लेकर 20 अक्टूबर तक  अभ्यर्थी 66 वीं बीपीएससी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे. बीपीएससी की तरफ से 66 वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा में 34 डीएसपी सहित कुल 562 पदों की बहाली के लिए आवेदन मांगा गया है.

 27 दिसंबर परीक्षा की संभावित तिथि है. इस परीक्षा में 14 सेवाओं के लिए कुल 562 रिक्तियां अब तक बीपीएससी को प्राप्त हुई है, जिसमें से 329 आरक्षित और 233 सामान्य श्रेणी के पद हैं. महिलाओं के लिए क्षैतिज रूप से कुल 169  पद आरक्षित है. 



हर बार की तरह इस बार भी परीक्षा में शामिल होने के लिए अवसरों की सीमा लागू नहीं रहेगी और उम्र सीमा पहले की तरह ही सामान्य वर्ग के लिए 37 साल, पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 40 , एससी और एसटी के लिए 42 साल होगी. वहीं सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए भी उम्र सीमा 40 वर्ष है.