ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

BPSC की 66 वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए आज से शुरू हो रहा रजिस्ट्रेशन, 562 पदों पर निकली है वैकेंसी

28-Sep-2020 02:50 PM

DESK :  बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 66वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. इस भर्ती प्रक्रिया से बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में 562 रिक्तियां भरी जानी है. रजिस्ट्रेशन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जा कर आवेदन भर सकते हैं.  


रजिस्ट्रेशन लिंक को आज से एक्टिव कर दिया गया है , जो कि 20 अक्टूबर, 2020 तक एक्टिव रहेगी. 66 वें बीपीएससी के  संभावित कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा 27 दिसंबर, 2020 को ली जाएगी. परीक्षा में सामान्य अध्ययन विषय से वस्तुनिष्ठ प्रकार के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे.


ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास या समकक्ष होना जरुरी है. साथ ही उनकी न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. उम्मीदवार की आयु निर्धारण 1 अगस्त 2020 को मान कर की जाएगी. 


आवेदन करते समय सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रूपये का आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं राज्य की महिला, दिव्यांग और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रूपये शुल्क के रूप में चुकाना होगा.