बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
19-Aug-2023 05:30 PM
By First Bihar
MOTIHARI: मोतिहारी में 65 साल के वृद्ध की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। उसकी हत्या और किसी ने नहीं बल्कि उसके अपने सगे बेटे ने की थी। पत्नी और अपने बाप को संबंध बनाते बेटे ने देख लिया था जिसके बाद दोनों को रास्ते से हटाने का मन बनाया। सबसे पहले अपने अय्यास बाप को मारा फिर पत्नी को मारने ही वाला था कि वो पकड़ा गया। आज वो सलाखों के पीछे है। आरोपी ने बताया कि यदि हम नहीं मारते तो पत्नी और बाप मिलकर मुझे मार देता। क्योंकि दोनों को संबंध बनाते हमने देख लिया था। आरोपी बेटे का यह भी कहना है कि उसकी भाभी और 6 अन्य महिलाओं से भी बाप का अफेयर था। 65 साल की उम्र में भी वो इश्क लड़ा रहा था। नाती-पोता वाला होने के बावजूद वो ऐसा कर रहा था। उन्हें ना परिवार की बदनामी की चिंता थी और ना ही समाज की।
पत्नी के साथ बाप को संबंध बनाते देख वह इतना गुस्सा था कि गड़ासे से एक नहीं बल्कि 20 से ज्यादा बार हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही बुजुर्ग पिता की मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। घटना कल्याणपुर थानाक्षेत्र के ध्रुव पकड़ी गांव की है। जहां बीते दिनों 65 साल के लालजी पंडित की हत्या उसके मंझले बेटे ललन पंडित ने की थी। ललन की गिरफ्तारी में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इस दौरान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया नहर के पास उसे एक मंदिर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जब पूछताछ की तब उसने जो कुछ बताया उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गयी।
ललन पंडित ने पुलिस को बताया कि उसका बाप अय्यास किस्म का बुजुर्ग था। मेरी पत्नी, भाभी सहित 6 महिलाओं के साथ अवैध संबंध बना रखा था। उसकी गंदी निगाह बहू-बेटियों पर रहती थी। यही कारण है कि उसने अपनी बहू तक को नहीं छोड़ा। ललन पंडित ने बताया कि मेरी पत्नी जो रिश्ते में उसकी बहू लगती थी उसके साथ भी गंदा काम करते हमने देख लिया था। दोनों को पता चल गया था कि हमने देख लिया है। यदि हम नहीं बाप को मारते तो वो हमारी हत्या करवा देता। अब मेरी पत्नी की बारी थी यदि पुलिस अभी नहीं पकड़ती तो उसे भी हम मार डालते। क्योंकि पत्नी उसे मारना चाहती थी। चाय में जहर मिलाकर एक बार मारने की कोशिश की थी वो तो किस्मत अच्छा था कि बच गये।
उसने बताया कि गलती सिर्फ मेरे बाप की नहीं थी बल्कि मेरी पत्नी की भी थी। बिना उसके रजामंदी के कोई गंदा काम कैसे कर सकता है। ललन पंडित ने यह भी बताया कि उसके पिता का संबंध भाभी समेत 6 अन्य महिलाओं के साथ था। बता दें क 65 वर्षीीय लालजी पंडित की हत्या उसके 28 वर्षीय मंझले बेटे ललन पंडित ने की थी। लालजी पंडित की पत्नी महादेवी ने बताया कि उसके तीन बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी कर चुके हैं। बड़ा बेटा मानसिक तौर पर बीमार है। उसका इलाज चल रहा है। मंझले बेटे ललन पंडित ने अपने बाप की हत्या गड़ासे से हमला करके कर दी है। उसका कहना है कि मेरी पत्नी और भाभी के साथ पिता का अवैध संबंध था। पत्नी के साथ पिता को संबंध बनाते उसने देख लिया था इसी बात से गुस्सा होकर उसने अपने पिता की निर्मम हत्या कर दी।