Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
01-Jan-2023 07:23 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: चुनावी रंजिश में एक महिला की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गयी है। घटना वैशाली के लालगंज थानाक्षेत्र के वार्ड संख्या 4 की है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतका की पहचान लालगंज नगर के वार्ड संख्या 4 निवासी स्व. मथुरा शर्मा के 65 वर्षीया पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है। घटना के वक्त मृतका घर में अकेली थी। सीता देवी का एक बेटा है जो नेपाल में रहता है।
बताया जाता है कि नगर निकाय चुनाव में सीता देवी वार्ड पार्षद प्रत्याशी बबीता देवी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही थी। इसी बात से गुस्साएं विपक्षी प्रत्याशी व अज्ञात लोगों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना को लेकर स्थानीय दिग्विजय चौरसिया का भी आरोप है कि महिला की चुनावी रंजिश में हत्या की गयी है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में भी सीता देवी को जान से मारने की धमकी विपक्षी प्रत्याशी के द्वारा दी गयी थी। जिसके बाद सीता देवी ने पुलिस से मदद की गुहार लगायी थी।
मामले पर लालगंज थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार का कहना है कि 65 वर्षीय विधवा महिला की हत्या चाकू गोदकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। पूरी मामले की पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।