ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / महंगाई के साइड इफेक्ट्स: खेत खोदकर 600 किलो प्याज ले उड़े चोर

महंगाई के साइड इफेक्ट्स: खेत खोदकर 600 किलो प्याज ले उड़े चोर

04-Dec-2019 02:54 PM

MANDSAUR: प्याज की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान है. खुदरा बाजार में प्याज की आसमान छूती कीमत से आम लोगों के घर का बजट बिगड़ गया है. इस महंगाई का अब साइड इफेक्ट भी दिखने लगा है. प्याज की बढ़ती कीमतों के कारण चोर अब रुपये-पैसे, सोने चांदी को छोड़कर प्याज पर ही हाथ साफ करने लगे हैं.


मध्यप्रदेश के मंदसौर से ऐसी ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां चोरों ने खेत में लगे प्याज पर ही हाथ साफ कर लिया. चोरों ने एक किसान के खेत से 600 किलो प्याज की चोरी कर ली. चोरों ने रातों रात चोर प्याज की खड़ी फसल से खोदकर करीब छह क्विंटल प्याज की चोरी कर ली.


बताया जा रहा है कि जितेंद्र धनगर नाम के किसान ने अपने खेत में प्याज बोई थी. प्याज की फसल भी अच्छी हो रही थी और जितेंद्र उसे अच्छे दाम में बेचने की सोच रहा था. सुबह जितेंद्र जैसे ही अपने खेत गया उसके होश उड़ गये. चोरों ने बड़ी सफाई से खेत खोदकर 600 किलो प्याज की चोरी कर ली. किसान ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है.