Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा
08-Sep-2021 04:12 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: सुपौल में एक पड़ोसी का हैवान चेहरा सामने आया है। जिसने 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी और फिर शव को अपने ही घर में दफना दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वही आरोपी के पिता को भी हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ जारी है।
सुपौल के सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 स्थित इस्लामपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक बेरहम पड़ोसी ने घर के सामने से गुजर रही 6 साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी। और साक्ष्य को छिपाने के मकसद से अपने ही घर में शव को दफना दिया। आरोपी की इस करतूत से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजन आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।
मृतका के परिजनों का कहना है कि आरोपी राशिद ने उनके घर से बर्तन और मोबाइल की चोरी की थी। राशिद को चोरी करते उनकी 6 वर्षीय बच्ची सानिया उर्फ आमना ने देख लिया था। राशिद को यह लगने लगा कि कही वह अपने घरवालों को यह बात ना बता दें। फिर क्या था इस घिनौने करतूत को अंजाम दे डाला। घर के पास से गुजर रही बच्ची पर जब राशिद की नजर पड़ी। बच्ची को उठाकर वह घर के अंदर ले गया और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी जिसके बाद घर में जमीन खोदकर शव को उसमें दफना दिया। यह उसने इसलिए किया था कि ऐसा करने से किसी को इस घटना की भनक तक नहीं लगेगी।
घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। लेकिन तभी हाथ में चाकू और शराब के नशे में धुत होने के कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उधर बेटी की तलाश में परेशान घरवालों ने हर वो जगह उसे खोजा लेकिन सफलता नहीं मिली। शक के आधार पर घरवालों ने आरोपी राशिद के घर में घुसकर सानिया की तलाश की लेकिन जब वे वहां पहुंचे तो घर में चारों ओर फैले मिट्टी को देख उनका शक यकीन में बदल गया।
जब परिजनों ने मिट्टी हटाया तो जमीन के अंदर दबी बेटी की लाश पर नजर गयी। जिसे देख उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लिया जिससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी चोरी के केस में जेल जा चुका है।
मासूम की हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद वह शराब में धुत था और चाकू लेकर घुम रहा था जिसे पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इलाके के लोग भी पड़ोसी की इस करतूत से हैरान है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।


