RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
11-Mar-2024 05:07 PM
By First Bihar
NALANDA: नालंदा में इन दिनों ड्रग्स का धंधा काफी फल फूल रहा है। नए पीढ़ी के युवा नशे के इस दलदल में तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। पुलिस इन नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने में जुटी है। इसी कड़ी में आज बिहार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गौरागढ़ मोहल्ले में छापेमारी कर 6 धंधेबाज को गिरफ्तार किया। इनके पास से 45 पुड़िया ब्राउन शुगर, 35 हजार कैश, 8 मोबाइल बरामद किया गया है। बता दें कि बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। बिहार में शराब बंद होने की वजह से लोग स्मैक, ड्रग्स, गांजा, अफीम, नशीली दवा सहित कई तरह का नशा कर रहे हैं।
अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि इन दिनों युवा पीढ़ी नशे की लत का शिकार हो रहे हैं। इसको लेकर इलाके में सूचना तंत्र को मजबूत किया गया इसी कड़ी में सूचना मिली कि गौरागढ़ मोहल्ला में स्मैक की बिक्री हो रही है। सूचना के बाद पुलिस की टीम द्वारा छापेमारी की गई जहां से 45 पुड़िया ब्राउन शुगर 35 हजार नगद और 8 मोबाइल फोन को जब्त करते हुए 6 धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये आरोपियों में विकास कुमार और नंद कुमार का अलग-अलग थानों में आपराधिक इतिहास रहा है।