ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / बाइकर्स गैंग पर नकेल, आधा दर्जन को पुलिस ने भेजा जेल

बाइकर्स गैंग पर नकेल, आधा दर्जन को पुलिस ने भेजा जेल

18-Jul-2019 11:52 AM

By 3

PATNA : राजधानी पटना के लिए सरदर्द बन चुके बाइकर्स गैंग पर पटना पुलिस ने पहली बार कड़ी नकेल कसी है। 2 दिन पहले बोरिंग कैनाल रोड में सड़क पर बवाल करने वाले किंग्स ऑफ पटना बाइकर्स गैंग के आधा दर्जन सदस्यों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। बोरिंग केनाल रोड में दुकानदारों के साथ मारपीट करने पहुंचे किंग्स ऑफ पटना बाइकर्स गैंग के ऊपर पुलिस ने सीधी कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से ज्यादा बाइकर्स को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने 7 बाइकर्स को छोड़ दिया जबकि बाकी 6 को जेल भेज दिया है। राजधानी में क्राइम से परेशान पटना पुलिस ने अब बाइकर्स पर नकेल कसने के लिए स्पेशल टीम बनाई है। इस टीम में तेज तर्रार युवा पुलिसकर्मियों को रखा गया है। बाइकर्स पर एक्शन के लिए बाइक चलाने में एक्सपर्ट क्विक मोबाइल के जवानों को लगाया गया है। अब देखना होगा कि पुलिस की यह पहल जमीन पर वाकई रंग लाती है या फिर हवा हो जाती है। पटना से राजन की रिपोर्ट