पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
19-Sep-2024 04:34 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले में कर्ज से परेशान एक फर्नीचर दुकानदार ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना खोदावंदपुर थाना के बेगमपुर गांव की है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खोदावंदपुर थाने के पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की।
मृतक की पहचान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बेगमपुर निवासी बिलो शर्मा के 40 वर्षीय पुत्र दुर्गेश शर्मा के रूप में हुई है। जांच के दौरान पुलिस ने जब आस-पास के लोगों और परिजनों से घटना के बारे में पूछा तब पता चला कि दुर्गेश शर्मा सागी चौक के पास किराये पर फर्नीचर का दुकान चलाता था।
6 बेटियों के पिता दुर्गेश ने 7 लाख रूपया कर्ज ले रखा था। कर्ज में डूबे रहने से वो मानसिक तौर से परेशान रह रहा था। तनाव में उसने फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। वहीं पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को शव सौंपा गया। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही गांव में मातम का माहौल है। पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर ही है। घटनास्थल पर FSL टीम को भी बुलाया गया। पुलिस अधीक्षक एसपी मनीष के नेतृत्व में आगे की कार्रवाई की जा रही है।