ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / news / 6 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाएंगी बीजेपी, झंडोत्तोलन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित...

6 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाएंगी बीजेपी, झंडोत्तोलन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

03-Apr-2023 04:14 PM

By First Bihar

PATNA: 6 अप्रैल को बीजेपी का स्थापना दिवस है। इस दिन बीजेपी अपना 43 साल पूरा करेगी। इस मौके पर बूथ स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस दिन जिला,प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यालय में झंडोत्तोलन किया जाएगा। जिसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस बात की जानकारी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दी। 


सम्राट चौधरी ने बताया कि सामाजिक न्याय सप्ताह की शुरुआत 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक होगी। बीजेपी के स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे। जिला कार्यालय, प्रदेश कार्यालय और राष्ट्रीय कार्यालय पर सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर झंडोत्तोलन किया जाएगा। इस दिन बीजेपी अपना 43 वर्ष पूरा करेगी। इस मौके पर बीजेपी बूथ स्तर कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। 9 बजकर 45 मिनट पर पीएम मोदी देश के सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 


उसी दिन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 बजे दिवार पर लेखने के माध्यम से पूरे देश को समर्पित करेंगे। प्रदेश में 12 बजे, जिला में 1 बजे और सभी मंडल अध्यक्ष 2 बजे लेखन का काम करेंगे। पूरे प्रदेश के सांसद, मंत्री, विधायक, पदाधिकारी जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हैं। 7 अप्रैल को रोजगार के विषय पर चर्चा होगी। समाज के हर वर्ग के बीच बीजेपी के कार्यकर्ता कई कार्यकर्म के माध्यम से इस सप्ताह में जुड़ेंगे। 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंडल स्तर पर जयंती सह संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित होगा। 


पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि लोग भाजपा के साथ आएं और भाजपा को और मजबूत बनाएं। बिहार की राजनीत को और सुन्दर बनाना है। बिहार को विकसित राज्य की श्रेणी में लाना है।