ब्रेकिंग न्यूज़

‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी

Home / news / मुथूट फाइनेंस से 55 किलो सोना लूट मामले में बड़ा खुलासा, पटना से...

मुथूट फाइनेंस से 55 किलो सोना लूट मामले में बड़ा खुलासा, पटना से जुड़ रहा कनेक्शन, मास्टरमाइंड विकास की तस्वीर जारी

25-Nov-2019 08:18 AM

PATNA:हाजीपुर मुथुट फाइनेंस से 55 किलो सोना लूट मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. करीब 9 महीने पहले मुजफ्फरपुर मुथूट फाइनेंस से 33 किलो सोना लूटने वाले गैंग ने ही हाजीपुर में भी सोना लूटा. पुलिस के मुताबिक विकास झा गैंग ने ही इन दोनों बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. तिरहुत के आईजी गणेश कुमार ने मास्टरमाइंड विकास झा समेत 7 अपराधियों की तस्वीर जारी की है.


मास्टरमाइंड विकास झा समस्तीपुर के सादपुर पहरा का रहने वाला है. वहीं पुलिस की लिस्ट में लालगंज का रहना वाला विरेंद्र शर्मा और वैशाली का रहना वाला एक नाबालिग भी शामिल है. वहीं चार लुटेरों के नाम का पुलिस खुलास नहीं कर सकी है. पुलिस ने हाजीपुर सोना लूट मामले में जिन 3 अपराधियों की तस्वीर जारी की है, उनमें से दो अपराधी मुजफ्फरपुर सोना लूट मामले में भी शामिल हैं. 


इन दोनों लूट की घटनाओं के मास्टरमाइंड विकास की तलाश पुलिस को बेगूसराय में 12 दिन पहले 3 कारोबारियों से पौने चार करोड़ लूट मामले में भी है. पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि हाजीपुर मुथूट फाइनेंस से सोना लूटने की साजिश की प्लानिंग एक महीने से रची जा रही थी. वहीं सोना लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिरों का कनेक्शन पटना से भी जुड़ रहा है. पुलिस ने इस मामले में हाजीपुर, पटना सिटी, कुम्हरार और इसके आसपास के इलाकों में छापेमारी भी की है. फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है.